वृद्ध को पता ही नहीं लगा खाते से छह लाख रुपए पार हो गए
- अब कराया पुलिस में केस दर्ज
- पुलिस जुटी जांच में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृद्ध को पता ही नहीं लगा खाते से छह लाख रुपए पार हो गए। शहर के पावटा ए रोड पर रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति के बैंक खाते से छह लाख रुपए पार हो गए। घटना का पता लगने पर पहले साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर अब महामंदिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
पेंशन बंद होने का दिया झांसा शातिर ने खाते से उड़ाए 15.50 लाख
घटना 16 अक्टूबर की है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा ए रोड स्थित आदेश्वर बिल्डकोन में रहने वाले वृद्ध संपत राज सुराणा की तरफ से एफआईआर दी गई। इसमें बताया कि 16 अक्टूबर को उनके बैंक एकाउंट से किसी शातिर ने छह लाख रुपए अलग अलग किश्तों में निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी मोबाइल पर आए संदेश से हुई। इस पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई।
पुलिस ने बताया कि मामला शुक्रवार रात को दर्ज कराया गया है। अब बैंक से संपर्क कर पता लगाया जाएगा। राशि को होल्ड करवाए जाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। संदेह है कि किसी शातिर ने एप इंस्टाल करवाया होगा। जिसके बाद यह राशि निकाली गई हो। मामले की जांच एएसआई भानाराम की तरफ से की जा रही है।
