रेलवे ट्रैक के पास स्मैक पीते मिला युवक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ट्रैक के पास स्मैक पीते मिला युवक। शहर के बासनी ओवर ब्रिज के नीचे दायीं ओर भगत की कोठी विस्तार योजना में रेलवे ट्रैक के पास में पुलिस ने एक युवक को स्मैक का सेवन करते पकड़ा।
उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। दूसरी तरफ अवैध शराब को कारोबार करने वाले लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भगत की कोठी पुलिस थाने के एसआई भंवराराम को सूचना मिली कि बासनी ओवर ब्रिज के नीचे दायीं ओर एक युवक द्वारा स्मैक पी जा रही है।
घर की 7वीं मंजिल से गिरे युवक की मौत
इस पर पुलिस की टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक कुड़ी भगतासनी राजीव गांधी कॉलोनी निवासी विजय को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण बनाया गया।
अवैध शराब पकड़ी,चार गिरफ्तार
माता का थान पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल रामचंद्र ने लालगढ़ होटल के पास 80 फीट रोड पर सांवतकुआं कला निवासी पूनम सिंह को गिरफ्तार कर 25 पव्वे देशी मदिरा बरामद की। राजीव गांधी नगर पुलिस थाने के केरू चौकी प्रभारी एसआई राजूराम ने सालोड़ी गांव में किशनाराम को पकड़ा और 58 पव्वें देशी शराब बरामद की।
कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई लक्ष्मण राम ने 8 सेक्टर में प्रताप को गिरफ्तार कर 23 पव्वे जब्त किए। जबकि बासनी थाने के एसआई त्रिलोकदान ने सांगरिया क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 6 सेक्टर कुड़ी निवासी राहुल को पकड़ा।
