Doordrishti News Logo

धारदार हथियारों के साथ चार गिरफ्तार चाकू और जमिया बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धारदार हथियारों के साथ चार गिरफ्तार चाकू और जमिया बरामद।कमिश्ररेट पुलिस ने माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए धारदार हथियारों के साथ चार युवकों को पकड़ा है। इनके पास से तीन चाकू और एक जमिया बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किए गए है।

बनाड़ पुलिस थाने के एएसआई रतनलाल ने गुजरावास गांव में गश्त के समय संदिज्ध युवक को पकड़ा। उसके पास तलाशी लिए जाने पर चाकू बरामद हुआ। इस पर आरोपी बिराई खेड़ापा हाल महादेव नगर बनाड़ निवासी नेमाराम को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

दो सगे भाई गिरफ्तार अब तक तीन गिरफ्तार

इसी तरह महामंदिर थाने के एएसआई रमेश ने न्यू सब्जी मंडी क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे सांसी कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी महेश उर्फ मालिया को पकड़ा। वहीं नागौरी गेट पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल इमरान खान ने कागा श्मशान रोड पर संजय बस्ती मोतीकुंड निवासी सिकंदर खां को पकड़ा और चाकू जब्त किया।

भगत की कोठी पुलिस थाने के एएसआई दिनेश ने अमृता देवी सर्किल के निकट कच्ची बस्ती राजीव गांधी कॉलोनी केके कॉलोनी निवासी शिवाराम उर्फ पिंटू से जमिया बरामद किया। पकड़े गए आरोपी आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए है।