घर की 7वीं मंजिल से गिरे युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर की 7वीं मंजिल से गिरे युवक की मौत। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में अरिहंत अंचल सोसायटी में रहने वाला एक युवक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके बड़े भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
धारदार हथियारों के साथ चार गिरफ्तार चाकू और जमिया बरामद
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि अरिहंत अंचल सोसायटी में रहने वाले रितेश पुत्र मोहन लाल चौहान ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई दीपक चौहान घर की सातवीं मंजिल से अचानक से गिर गया।
पता लगने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया।
