Doordrishti News Logo

रेलवे ने एक दिन में बिना टिकट के 333 मामले पकड़े

यात्रियों से वसूले 2.16 लाख रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ने एक दिन में बिना टिकट के 333 मामले पकड़े। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर लूनी जंक्शन को आधार बनाकर चलाए गए मेगा टिकट जांच अभियान में एक ही दिन में 333 मामले पकड़े गए। रेलवे ने इनसे 2.16 लाख रुपए जुर्माना वसूला।

त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीके गौड़ के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना टिकट व अनियमित टिकट यात्रा के 332 मामले पकड़े गए,जिनसे 2 लाख 15 हजार 190 रुपए वसूले गए। वहीं ट्रेन में गंदगी फैलाने के एक मामले में 1 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।

अभियान में 22 टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल के छह जवानों सहित कुल 28 कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने जोधपुर-लूनी-पाली मारवाड़,लूनी-समदड़ी- भीलड़ी और लूनी-बाड़मेर रेलमार्ग पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में औचक जांच की। टिकट चेकिंग स्टाफ ने जांच के दौरान यात्रियों को उचित टिकट के साथ नियमों के पालना के प्रति जागरूक किया।