Doordrishti News Logo

100 ग्राम एमडी के साथ तीन तस्करों को पकड़ा

  • कार जब्त
  • नारकोटिक्स टीम का ऑपरेशन कवच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),100 ग्राम एमडी के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। नारकोटिक्स टीम ने 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से हुंडई एसेंट कार भी जब्त की।एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर) ने ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

एनसीबी जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। त्योहारों के समय ड्रग्स की इस तरह की सप्लाई पर रोक लगाना और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाना एजेंसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी

गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी सुरेंद्रनगर, गुजरात निवासी गोपाल पुत्र शैला भाई,बाड़मेर निवासी सुरेंद्र आचार्य पुत्र अशोक कुमार और बनाड़ रोड जोधपुर निवासी हनुमाना राम पुत्र भाना राम है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जोधपुर के डांगियावास इलाके से एमडी ड्रग्स की खेप खरीदते थे।

इसके बाद इसे गुजरात के आणंद और सुरेंद्रनगर जिलों में खपाया जाता था। एनसीबी अब यह भी जांच कर रही है कि इन क्षेत्रों में संचालित कुछ स्पा सेंटरों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं या नहीं।

Related posts:

दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी

October 16, 2026

विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

October 16, 2026

लाइब्रेरियन की नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये और सोने के गहने ठगने का आरोप

October 16, 2026

नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का व्हील लॉक अभियान

October 16, 2026

फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

October 16, 2026

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर रास्ता रोककर मारपीट मोबाइल छीना

October 16, 2026

महापौर मेहता ने दशहरे से पहले राम सवारी मार्ग का किया निरीक्षण

October 16, 2026

कांग्रेस की दीपावली से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

October 16, 2026

आयुर्वेद विवि की शिक्षिका डॉ.वृशाली बारब्दे को मिला डिजाइन पेटेंट

October 16, 2026