Doordrishti News Logo

दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी

निर्माणाधीन मकान के चलते दुकान में रखे थे आभूषण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में तिलवाडिय़ा फांटा चौराहा स्थित गहलोत ऑटो पार्ट्स की
दुकान में चोरी हो गई।

दुकान संचालक अमित गहलोत के अनुसार,चोर दुकान से 20 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

पुलिस ने बताया कि रामनगर,नयापुरा चौखा निवासी अमित गहलोत ने रिपोर्ट में बताया कि वह 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन 13 अक्टूबर की सुबह करीब 9:15 बजे दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर दुकान में रखे 20 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण गायब मिले।

रिपोर्ट के अनुसार अमित ने अपने निर्माणाधीन मकान और पत्नी के पीहर जाने के कारण आभूषण दुकान में रखे हुए थे। चोरी हुए आभूषणों में बोर,चौकर, कानों के झुमके और नाक की फिन्नी शामिल हैं। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक नींब सिंह को सौंपी गई है।