चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज। शहर की सडक़ों पर मौत बनकर दौड़ती सिटीबसें फर्जी तरीके से भी चल रही हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सिटीबसों का संचालन भी हो रहा है। प्रथम पुलिया पर एक सिटीबस का संचालन जुलाई माह से फर्जी तरीके हो रहा था। इसका खुलासा 10 अक्टूबर को उसके पकड़े जाने पर हुआ।
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस सिटीबस का परिचालन किया जा रहा था। घटना को लेकर देवनगर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। अज्ञात शख्स के बारे में अब पुलिस जांच कर रही है।
जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार
देवनगर पुलिस के अनुसार सुजान चारण की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 14 जुलाई से 10 जुलाई के मध्य में प्रथम पुलिया देवनगर में एक सिटीबस का संचालन हो रहा था।
इस सिटीबस की नंबर प्लेट फर्जी तरीके से यूज ली जा रही थी। इस पर पुलिस के सहयोग से काम सिटीबस को सीज करने की कार्रवाई की गई। प्रथम दृष्टया पुलिस ने सिटीबस पर लगी नंबर प्लेट को अवैध माना। प्रकरण में जांच एएसआई जगराम की तरफ से जा रही है।
