बच्चों ने अपनी कल्पना को कूंची से कैनवास पर किया साकार

  • चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी
  • आदर्श नगर में गणपति महोत्सव पर बच्चों के लिए चित्रकला एक्टिविटी आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बच्चों ने अपनी कल्पना को कूंची से कैनवास पर किया साकार। आदर्श नगर में इन दिनों चल रहे गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।इसके तहत रविवार को कॉलोनी में बच्चों के लिए विशेष पेंटिंग एक्टिविटी “चित्र बनाओ-इनाम पाओ” का आयोजन किया किया गया,जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

आदर्श नगर आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने गणपति और गणेश उत्सव की थीम पर अपनी कल्पना को कूंची से कैनवास पर साकार करते हुए विभिन्न आकार और प्रकार के गणपति की चित्रकारी कर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। प्रातः साढ़े दस बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दिन में साढ़े बारह बजे तक चला।

22 दिन से गायब दो व्यक्तियों का अब तक नहीं चला पता

आयोजन समिति ने बताया कि बच्चों द्वारा बनाए गए इन चित्रों की एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें दर्शकों द्वारा चित्रों को अपनी पसंद के अनुसार 1 से 10 तक अंक दिए जाएंगे,अंत में सभी अंकों का योग कर प्रथम द्वितीय और तृतीय घोषित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

समिति ने बताया कि आज हुए इस चित्रकारी आयोजन में इन बच्चों ने सराहनीय चित्र बनाए। जिसमें अपूर्वा अग्रवाल, महिमा चौधरी,वेदांसी चौधरी,नैतिक सिंह, जानवी,अदिति,हिमांशी मामनानी,वैदिक पालीवाल,आरव चौधरी, धैर्य थानवी,मयंक अरोड़ा,भूमि अग्रवाल, दैविक मेहता शामिल हैं।