शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त
नगर निगम आम चुनाव-2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) (नगर पालिका) आलोक रंजन ने आदेश जारी कर नगर निगम,जोधपुर के आम चुनाव 2026,को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु संयुक्त शासन सचिव, विधि एवं विधिक कार्य विभाग के द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए विशेष कार्यपालक दण्डनायक को,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 26 के साथ सपठित धारा 14 के अधीन समस्त शक्तियों का प्रयोग करने के लिए विशेष रूप से सशक्त करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 159 (2) सपठित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 17(2) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम जोधपुर में विभिन्न अधिकारियों को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई
आदेश के तहत नगर निगम वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट लूणी हसमुख, वार्ड संख्या 11 से 20 तक के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शेरगढ विक्रांत शर्मा,वार्ड संख्या 21 से 30 तक के लिए सचिव (प्रशासन) जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर अखिलेश कुमार पीपल,वार्ड संख्या 31 से 40 तक के लिए भू-प्रबन्ध अधिकारी,भू-प्रबन्ध जोधपुर ओम प्रकाश विश्नाई,वार्ड संख्या 41 से 50 तक के लिए निदेशक ओरिएंडल रिसर्च इंस्टीट्यूट जोधपुर अजय, वार्ड संख्या 51 से 60 तक के लिए उपनिदेशक, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग, जोधपुर सिद्धार्थ सांदु, वार्ड संख्या 61 से 70 तक के लिए प्रोटोकॉल ऑफिसर जीएडी,जिला कलक्टर कार्यालय, जोधपुर पंकज कुमार, वार्ड संख्या 71 से 80 तक के लिए विशेषाधिकारी,जिला निर्वाचन कार्यालय जोधपुर मोहन लाल, वार्ड संख्या 81 से 90 तक के लिए तहसीलदार लूणी इमरान खान तथा वार्ड संख्या 91 से 100 तक के लिए सहायक कलक्टर (प्र-शिक्षु),जिला कलक्टर कार्यालय,जोधपुर उमेश कुमार को एरिया मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
