हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार। राजस्थान उच्च न्यायालय के भवन निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के उपयोग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रकरण में बुधवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरएसआरडीसी से जुड़े सुरेश शर्मा, अजीत कुमार सांघी तथा शिवहरे माहौर हैं। तीनों आरोपियों से प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी
पुलिस अब निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता में कथित अनियमितता,संबंधित दस्तावेजों एवं तकनीकी रिपोर्टों तथा राजकोष को हुए संभावित नुकसान के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
