जिले में अपराह्न 3 बजे तक 74.79 प्रतिशत मतदान

  • नगर पालिका आम चुनाव 2026
  • बालेसर सत्ता में सर्वाधिक 82.04 प्रतिशत
  • तिंवरी में 81.42
  • मथानिया में 79.45 प्रतिशत मतदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले में अपराह्न 3 बजे तक 74.79 प्रतिशत मतदान। नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से चली। प्रातः 7:15 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया।

जैन समाज का पर्वाधिराज पयुर्षण महापर्व शुरू,संवत्सरी 15 को

प्रभारी अधिकारी (सांख्यिकी),जोधपुर ने बताया गया कि अपराह्न 3 बजे तक जिले में कुल 74.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के कुल 1,19,635 पंजीकृत मतदाताओं में से 89,477 मतदाता अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

बालेसर सत्ता में सर्वाधिक मतदान, तिंवरी भी 80 प्रतिशत के पार
अपराह्न 3 बजे तक बालेसर सत्ता नगर पालिका में सर्वाधिक 82.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 15,359 मतदाताओं में से 12,600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तिंवरी नगरपालिका में 12,506 मतदाताओं में से 10,183 मतदाताओं ने मतदान किया,जिससे यहां मतदान प्रतिशत 81.42 प्रतिशत रहा।

मथानिया एवं भोपालगढ़ में भी उत्साहपूर्वक मतदान
मथानिया नगरपालिका में अपराह्न 3 बजे तक 79.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 14,310 मतदाताओं में से 11,369 मतदाताओं ने मतदान किया। भोपालगढ़ नगरपालिका में 19,465 मतदाताओं में से 14,506 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा यहां 74.52 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

पीपाड़ शहर व बिलाड़ा में 72.27 प्रतिशत मतदान
पीपाड़ शहर नगरपालिका में कुल 29,485 मतदाताओं में से 21,310 मतदाताओं ने मतदान किया,जो 72.27 प्रतिशत है। बिलाड़ा नगरपालिका में कुल 28,510 मतदाताओं में से 19,509 मतदाताओं ने मतदान किया तथा यहां 68.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बिलाड़ा नगरपालिका के 36 वार्डों में से 4 वार्डों में प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

Related posts: