Doordrishti News Logo

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर (नगर पालिका) आलोक रंजन ने पूर्व में जारी आदेश में अपरिहार्य कारणों से संशोधन करते हुए नगर पालिका बालेसर सत्ता के आम चुनाव-2026 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण,जोधपुर श्रीमती अदिति पुरोहित के स्थान पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट,बावड़ी जवाहर राम चौधरी को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आदेश के अनुसार नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट नगर पालिका बालेसर सत्ता क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी के लिए उत्तरदायी होंगे।

Related posts: