निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित

जहां प्रत्याशी ज्यादा वहां निकाली लॉटरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित। नगर निगम चुनावों को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित किए गए। जिन वार्डों में प्रत्याशी ज्यादा थे वहां लॉटरी निकालकर सिंबल बांटे गए। इन सिंबलों में फल,वस्तुएं आदि है।

शुक्रवार को सिंबल प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित किए गए। इस दौरान किसी को सेब तो किसी को फूल गोभी और गुब्बारा सिंबल मिला। जैसे ही प्रत्याशियों को सिंबल मिले तो कोई सेब और तो कोई फूल गोभी लेकर अपने सिंबल को दिखाया। रिटर्निंग ऑफिसर रामकिशोर मीणा ने बताया कि जोधपुर नगर निगम चुनाव में स्क्रूटनी के बाद 573 कैंडिडेट मैदान में थे। इनमें से दो दिन में 188 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब 385 कैंडिडेट 100 वार्डों के लिए मैदान में बचे हैं।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से 30 मिनट में खोज निकाला सोने के आभूषणों से भरा बैग

सिंबल लेने दंडवत करते पहुंचे पति-पत्नी
कलेक्ट्रेट में एक पति- पत्नी सिंबल लेने दंडवत करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे। वार्ड के लोगों के सहयोग के साथ उनकी पत्नी 91 नंबर वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। इन चुनाव में उन्हें बैंच सिंबल मिला है। श्रवण ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने सांवलिया सेठ से जीत की मनोकामना मांगी है। नामांकन भरने से पहले भी सांवलिया सेठ का आशीर्वाद लिया था। सिंबल लेने भी वे कलेक्ट्रेट गेट से लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ऑफिस तक दंडवत करते हुए पहुंचे।

Related posts: