पारिवारिक विवाद में तीन युवकों ने कार में लगाई थी आग
- 23 अगस्त की घटना का खुलासा
- तीन आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पारिवारिक विवाद में तीन युवकों ने कार में लगाई थी आग। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने रात में वाहन जलाने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को नरेंद्र गौड़ पुत्र गौरीशंकर गौड़, निवासी 113,कुलदीप विहार,पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 23 अगस्त की मध्यरात्रि में तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गली में आए। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौहान परिवार ने सजाई झांकी
आरोपियों ने पहले गली में कार की रेकी की और कुछ देर बाद शोर सुनाई देने पर लोग बालकनी में आए तो उनकी इनौवा गाड़ी आग की लपटों में घिरी हुई थी। लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक गाड़ी का काफी हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो चुका था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भौमिया,पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार और वृत्त प्रताप नगर की नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में चौहाबोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए कार्रवाई की गई।
पारिवारिक विवाद आया सामने
जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी पक्ष ने उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात के आरोपी आसिफ खान पुत्र बली खान,निवासी इंद्रा कॉलोनी,झंवर, अरुण गौड़ पुत्र खीवराज गौड़,निवासी जाटावास, झंवर और मालाराम पुत्र ओमाराम,उम्र 28 वर्ष, जाति मेघवाल,निवासी इंद्रा कॉलोनी,झंवर, पुलिस थाना झंवर, जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अरुण गौड़ और मालाराम के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।
