श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौहान परिवार ने सजाई झांकी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चौहान परिवार ने सजाई झांकी। चौहान व गायत्री परिवार एवं राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के सहयोग से शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकी सजाई गई। शाम 5:15 बजे झांकी का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर श्रीकृष्ण गायत्री मंत्र की आहुतियों के साथ किया गया।

माली सैनी महासभा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं गायत्री परिवार उपजोन महिला संयोजक बसंती चौहान ने बताया कि देवकुमार और मयंक चौहान परिवार ने 10 दिन में इस झांकी को तैयार किया। झांकी में श्रीकृष्ण जन्म से लेकर उनकी समस्त लीलाओं को कट आउट के माध्यम से दर्शाया गया है। झांकी के साथ बाल रूप में कृष्ण-राधा के रूपों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर भक्ति संध्या का आयोजन भी किया गया।

जैसलमेर के दमाराम गोगली होंगे सम्मानित

इस आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए शहर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुंबई से आए दंपति ने भी इस झांकी के दर्शन किए।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सुनील प्रसाद ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा महिला मंडल की ओर से अतिथियों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य रचित ‘सत्संकल्प’ एवं साहित्य भेंट किया गया।

इस अवसर पर साहित्यकार बसंती पंवार,एडवोकेट प्रद्युमन सिंह राजपुरोहित,एडवोकेट अभिमन्यु सिंह राठौड़, गायत्री परिवार उपजोन संयोजक नेमाराम परिहार,चूनाराम, जगदीश शर्मा,माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री नरसिंह गहलोत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।