जैसलमेर के दमाराम गोगली होंगे सम्मानित

तीन दशकों की सेवा को शिरडी में मिलेगा सम्मान

जैसलमेर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर के दमाराम गोगली होंगे सम्मानित।शिक्षा,रक्तदान, दिव्यांग सेवा,पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जनकल्याण के क्षेत्र में तीन दशकों से निरंतर सक्रिय जैसलमेर जिले के एका निवासी एवं राउमावि दव में पदस्थापित अध्यापक दमाराम गोगली को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित एक होटल में 6 सितंबर को आयोजित होने वाले 26वें अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन- 2026 में उन्हें राष्ट्रहित में किए गए विशिष्ट योगदान के लिए ‘सम्माननीय पुरस्कारार्थी’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन वर्ल्ड वंडर्स टैलेंट फाउंडेशन एवं ज्ञान उदय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारतीय सेना के शौर्य,पराक्रम एवं बलिदान की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है।

राज्याभिषेक से लोकतांत्रिक शपथ तक : मर्यादा पथ

भानु सेवा संस्थान फलोदी के संरक्षक दमाराम गोगली ने रक्तदान को जनसेवा का अभियान बनाने की दिशा में युवाओं को प्रेरित किया है।उनके प्रयासों से अनेक रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित हुए हैं। उनकी सेवाएं केवल रक्तदान तक सीमित नहीं हैं,बल्कि शिक्षा,दिव्यांग सेवा,पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में भी वे सक्रिय रहे हैं।

जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान की खबर से सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।