Doordrishti News Logo

कार्यालय की रजिस्ट्री भी नहीं दी और आठ लाख भी हड़प लिए,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार्यालय की रजिस्ट्री भी नहीं दी और आठ लाख भी हड़प लिए,केस दर्ज। शहर के शास्त्रीनगर ए सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने दंपती पर आठ रूपए हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दंपती को वर्ष 2020 में कार्यालय खरीद के लिए 8 लाख रूपए दिए गए मगर ना तो रजिस्ट्री दी गई और ना ही रकम को वापिस लौटाया। इस बारे में अब खांडाफलसा पुलिस जांच में जुटी है।

खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर ए सेक्टर निवासी रमेश कुमार भंसाली पुत्र भंवर लाल की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसने गीता भवर रोड पर राजमोहन टॉवर में एक कार्यालय के लिए सुरेश और उसकी पत्नी से संपर्क किया था। तब उन लोगों ने वहां कार्यालय देने के एवज में आठ लाख रुपए लिए थे।

राजपूत करणी सेना का बीजेपी-कांग्रेस को हराने का ऐलान

उनके द्वारा बेचान इकरारनामा भी बनाया गया। अन्यथा रुपए वापिस 14 फरवरी 2020 तक लौटाने का तय किया था। रिपोर्ट में बताया कि सुरेश और उसकी पत्नी ना तो कार्यालय की रजिस्ट्री करवाई और न ही दी गई रकम को वापिस लौटाया। काफी मानमुनव्वल के बाद भी वह नहीं माना। खांडा फलसा पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।