नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस। रिटर्निंग अधिकारी,नगर निगम ने जानकारी दी कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम जोधपुर में 2 सितंबर को नामांकन वापसी के दौरान कुल 41 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए। इनमें वार्ड संख्या 66 में सर्वाधिक 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 46 एवं 47 में 3-3 अभ्यर्थियों,जबकि वार्ड संख्या 11, 31, 42, 56, 73 एवं 74 में 2-2 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए। वार्ड संख्या 5, 10, 14, 15, 18, 35, 43, 44, 49, 65, 69, 71, 72, 76, 87, 92, 94, 97 एवं 100 से एक-एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। इस प्रकार नगर निगम जोधपुर के कुल 28 वार्डों से 41 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

उन्होंने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है। इसके पश्चात 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026