त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

  • बाबा रामदेव मेले को लेकर भी तैयारियां तेज
  • सुरक्षित संचालन से लेकर भीड़ प्रबंधन तक पर जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर। त्योहारों और बाबा रामदेव मेले के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन, स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधान कार्यालय में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक हुई। इसमें चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बैठक में आगामी त्योहारों के साथ बाबा रामदेव मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और इस माह आयोजित होने वाले बाबा रामदेव मेले को लेकर मंडल की तैयारियों की जानकारी दी। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों तथा ट्रेनों के सुचारू संचालन की तैयारियों से अवगत कराया।

महाप्रबंधक ने सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। ट्रैक की नियमित पेट्रोलिंग के साथ विद्युत और सिग्नल उपकरणों की निगरानी व समय पर मेंटेनेंस सुनिश्चित करने को कहा। कवच के कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त इंतजाम
त्योहारों और मेले के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने को कहा गया। साफ-सफाई,सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के साथ भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रहेगा। अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाने तथा निर्माण और यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों को तय समय में पूरा करने पर भी जोर दिया।

9 रेलकर्मी सम्मानित
बैठक में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन में कर्मचारियों की सतर्कता और सजगता की अहम भूमिका है।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026

युवक का बाइक पर अपहरण कर मारपीट

September 2, 2026