ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- चोरी की कई वारदातें कबूली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलाड़ा थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में जोधपुर ग्रामीण सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में केबल,लोहे व अन्य सामान चोरी करने की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को ग्राम सम्बाडय़िा स्थित एक ट्यूबवेल से अज्ञात चोर दिनदहाड़े केबल काटकर चोरी कर ले गए थे।
इस संबंध में ट्यूबवेल मालिक सुरेन्द्रसिंह ने बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल एवं वृताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
100 वार्डों के लिए 864 नामांकन पत्र दाखिल
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने सुवाणा(बासनी हरिसिंह), थाना आसोप निवासी महेन्द्र उर्फ कालू पुत्र पप्पूराम लौहार तथा आसोप निवासी दिलकी उर्फ इन्द्रा पत्नी धर्माराम सांसी को दस्तयाब कर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों ने सम्बाडय़िा में ट्यूबवेल से केबल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पीपाड़ शहर, बोरून्दा,भोपालगढ़, खेड़ापा, गोटन और मेड़ता सहित अन्य थाना क्षेत्रों में केबल, लोहे एवं अन्य सामान चोरी करने की वारदातें भी स्वीकार की हैं।
