दुकान पर सामान खरीदने आए बुजुर्ग की जेब कटी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान पर सामान खरीदने आए बुजुर्ग की जेब कटी। डांगियावास थाना क्षेत्र में एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए आए बुजुर्ग की जेब काटने की वारदात सामने आई है। जेब में 11 हजार रुपए रखे हुए थे, जिन्हें जेबकतरों ने चुरा लिया।
इस पूरी घटना से जुड़ा हुआ सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें जेब काटने वाला अपने साथियों के साथ बुजुर्ग के आसपास खड़ा रहता है और मौका पाकर उनकी जेब काट लेता है।
रक्षाबंधन पर दीक्षा ओझा ने लड्डू गोपाल को बांधी राखी
इसके बाद सभी वहां से निकल जाते हैं। जेब काटने का पता चलने के बाद बुजुर्ग की ओर से थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल फुटेज के आधार पर पुलिस जेब काटने वालों की तलाश में जुटीहुई है। बुजुर्ग ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के डांगियावास में एक दुकान पर मोटर का सामान लेने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान जेबकतरों ने जेब काट दी।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों बाबा रामदेव मेले को लेकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। उसकी आड़ में अब जेब काटने वाला गिरोह भी सक्रिय हो चला है। जो जातरुओं के वेश में इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है।
