रक्षाबंधन पर दीक्षा ओझा ने लड्डू गोपाल को बांधी राखी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षाबंधन पर दीक्षा ओझा ने लड्डू गोपाल को बांधी राखी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था और भाई-बहन के प्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला। दीक्षा ओझा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को श्रद्धापूर्वक राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
दीक्षा ने विधि-विधान से पूजा- अर्चना कर लड्डू गोपाल को राखी अर्पित की तथा भगवान से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। दीक्षा ओझा का कहना है कि लड्डू गोपाल उनके लिए केवल आराध्य नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य एवं भाई के समान हैं। इसी श्रद्धा और प्रेम के साथ वह हर वर्ष रक्षाबंधन पर लड्डू गोपाल को राखी बांधती हैं।
