विद्यार्थियों और स्टाफ को दी गई जीवनरक्षक तकनीक की व्यावहारिक ट्रेनिंग

  • बोन एंड जॉइंट वीक
  • JOSS बोली आपातकाल में सही समय पर CPR बचा सकता है जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्यार्थियों और स्टाफ को दी गई जीवन रक्षक तकनीक की व्यावहारिक ट्रेनिंग। जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन्स सोसायटी (JOSS) द्वारा आयोजित बोन एंड जॉइंट वीक 2026 के अंतर्गत न्यू सरस्वती बाल निकेतन स्कूल,जगदंबा कॉलोनी, में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ.नितेश चौहान का RPSC में सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

कार्यक्रम का उद्देश्य आपात कालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करना और CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

स्कूल निदेशक ने बताया CPR का महत्व:-
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि CPR जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ.अनिल राठी ने दिया व्याख्यान और डेमो:-
JOSS के अध्यक्ष डॉ. अनिल राठी ने CPR के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थिति में समय पर और सही तकनीक से दिया गया CPR किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। डॉ.राठी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को CPR की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक विधि का डेमो देकर प्रशिक्षण दिया और प्रतिभागियों से स्वयं अभ्यास भी करवाया।

ये चिकित्सक थे उपस्थित
कार्यक्रम में डॉ.अरुण वैश्य,डॉ.किशोर रायचंदानी, डॉ.महेश भाटी,डॉ.राजीव सिवाच,डॉ.नन्दकिशोर वैष्णव,डॉ.नरेन्द्र यादव,डॉ.ओम शाह,डॉ.रजनीश शर्मा एवं डॉ.एसपीएस राठौड़ उपस्थित थे। साथ ही JOSS सचिव डॉ.अशोक कुमार बिश्नोई,संयुक्त सचिव डॉ.महेंद्र सिंह टाक एवं डॉ.जयेश चौहान भी मौजूद थे।सभी चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को आपात काल में घबराने के बजाय सही प्राथमिक उपचार एवं CPR का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने सीखा और पूछे सवाल
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक CPR का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से सवाल पूछकर जानकारी ली। इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों में आपातकाल से निपटने का आत्मविश्वास विकसित हुआ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने इस जनहितैषी पहल के लिए JOSS का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा की।

You missed