रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगे पंख,2101.15 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी
3232 नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सडक़ों का होगा निर्माण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगे पंख,2101.15 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सडक़ तंत्र की मजबूती के साथ ही प्रदेश का निरंतर आधारभूत विकास हो रहा है। इसी क्रम में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है,जो विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।
जयपुर में हुआ 10वें ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन
बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सडक़ों के निर्माण के लिए कुल 2 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 3 हजार 232 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा।
मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार हर गांव,हर कस्बे व हर शहर को गुणवत्ता पूर्ण सडक़ संपर्क से जोड़ते हुए विकास के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लिए गए अहम फैसले से किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी नई दिशा मिलेगी।
