विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी। शहर में अलग- अलग स्थानों से बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में दिलवाड़ी की ढाणी झालामंड निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि एज क्राफ्ट के आगे खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वाले प्रजवल माथुर ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
एमबीए-एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों को दी विदाई
बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया खेड़ापा के किंजरी हाल आकृति हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले कोजाराम जाट ने पुलिस को बताया किइनग्लोबल फैक्ट्री के पास खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया भोपालगढ हाल पावटा सी रोड क्षेत्र में रहने पर रहने वाले हरसुख सैनी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चुरा ले गया।
