जोधपुर में भी ट्रकों का चक्काजाम ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद

  • हड़ताल शुरू
  • ट्रक ऑपरेटर्स ने किया प्रदर्शन
  • सभी तरह की बुकिंग भी बंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में भी ट्रकों का चक्काजाम ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद। पूरे प्रदेश में चल रहे ट्रकों के चक्का जाम के समर्थन में आज से जोधपुर में भी ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल पर उतर आए। इसके साथ ही ट्रकों में जाने वाले पार्सल और सामान की बुकिंग भी बंद कर दी गई। केवल उन ट्रकों से सामान उतारा जा रहा है,जिनका ई-वे बिल 13 जुलाई का बना हुआ है।

67.43 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हड़ताल के लिए जोधपुर ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति भी बनाई गई है। हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में एक भी सामान की लोडिंग नहीं हुई। ऑपरेटर्स ने अपनी दुकानों पर ताले लगाकर प्रदर्शन किया। दरअसल प्रदेश के कॉमर्शियल व्हीकल में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाने को लेकर ट्रांसपोर्टर्स और परिवहन विभाग के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि हम ट्रैकिंग डिवाइस लगाने को तैयार हैं,लेकिन सरकार से जिन कंपनियों का एमओयू हुआ है,वह 10 गुना महंगे हैं। जबकि ऐसे ही डिवाइस मार्केट में 4 से 5 हजार रुपए में मिल रहे है। इधर,ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगे होने की वजह से कई ट्रक के परमिट रिन्यू और फिटनेस तक भी अटक चुके हैं।

जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुंभट ने बताया कि जोधपुर आरटीओ में करीब 50 हजार से ज्यादा ट्रक रजिस्टर्ड हैं। इससे करीब 3 हजार से ज्यादा ऑपरेटर्स जुड़े हुए है,सभी हड़ताल पर आ गए हैं। एसोसिएशन के जॉइंट सक्रेटरी मुकेश चौधरी ने बताया कि जो डिवाइस मार्केट में पांच हजार में मिल रहे हैं,उन्हीं के सरकार और विभाग 35 हजार ले रही है। ऐसे में मांग है कि हमें इसमें रियायत दी जाए।

प्रतिदिन 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस प्रभावित
जोधपुर में इस हड़ताल का असर देखने को मिला। जोधपुर ट्रांसपोर्ट से रोजाना करोड़ों की बिलिंग होती है। एक अंदाज के मुताबिक करीब 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस प्रभावित होगा। हड़ताल की घोषणा के चलते बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर के किसी भी ऑफिस से लोडिंग सामान की न तो बिलिंग हुई और न ही सामान लोड किया गया।

ऑपरेटर्स का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए एसोसिएशन के ऑफिस के पास ही बने एक पार्क में टैंट भी लगाया गया है,जहां सभी ऑपरेटर्स धरने पर बैठे। इसके साथ ही सभी ट्रकों और गाडिय़ों पर अनिश्चितकाली हड़ताल के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026