Doordrishti News Logo

67.43 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

  • म्यूल हंटर अभियान
  • पांच राज्यों की साइबर शिकायतों से जुड़ा मिला संदिग्ध खाता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),67.43 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष म्यूल हंटर अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 67.43 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज पांच साइबर ठगी की शिकायतों से सामने आया है।

महिलाओं को निवेश के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि म्यूल खातों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अधिकाधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त म्यूल खातों की सूची के आधार पर पुलिस थाना जाम्बा में 21 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच साइबर पुलिस थाना फलोदी को सौंपी गई।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण में सामने आया कि संदिग्ध खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों में दर्ज पांच साइबर ठगी की घटनाओं में किया गया, जिनमें कुल लगभग 67.43 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण,वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा तथा साइबर थाना प्रभारी भवानी सिंह के निर्देशन में निरीक्षक सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गीलों की ढाणी,थाना जाम्बा निवासी मनीष पुत्र बचनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से साइबर अपराधों के नेटवर्क, बैंक खातों के उपयोग तथा अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026