महिलाओं को निवेश के प्रति किया जागरूक

लघु उद्योग भारती की संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाओं को निवेश के प्रति किया जागरूक।लघु उद्योग भारती महिला इकाई एवं गोलेच्छा इन्वेस्टमेंट जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक निजी होटल निवेशक जागरूकता कार्यक्रम एवं सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन,बचत और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

उम्मेद स्टेडियम में जल भराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं गोलेच्छा इन्वेस्टमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील गोलेच्छा तथा सुरभि गोलेच्छा ने महिलाओं को पूंजी बाजार की कार्य प्रणाली,निवेश के विभिन्न माध्यमों तथा वित्तीय उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी बचत को केवल सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उचित जानकारी के आधार पर निवेश के बेहतर विकल्प चुनकर दीर्घकाल में अपनी पूंजी का विकास करना चाहिए।

उन्होंने व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचत का उद्देश्य केवल धन संचित करना नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं और आकस्मिक परिस्थितियों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए नियमित बचत और सुनियोजित निवेश प्रत्येक परिवार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी ने की। कार्यक्रम में महिला इकाई की सचिव कंचन लोहिया,कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल सहित ममता मनानी,निधि सिंह, मीनाक्षी हर्ष,ममता लोहिया,ज्योति प्रजापति, प्रेमवती,सुनीता शर्मा,इंदु चौपड़ा,ममता बल्ला, संतोष सिंघल,सुमन सेठिया,संतोष आंसेरी, माला राठौड़,किरण कांकरिया सहित 150 से अधिक महिलाएं एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सचिव कंचन लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।