डॉ.शरद थानवी आरयूएचएस अकादमिक काउंसिल में मनोनीत
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष हैं डॉ थानवी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.शरद थानवी आरयूएचएस अकादमिक काउंसिल में मनोनीत। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.शरद थानवी को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज RUHS,जयपुर की अकादमिक काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है।
राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से यह मनोनयन त्काल प्रभाव से 2 वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।
प्रेम प्रकाश आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन शुरू
राजभवन के सचिव डॉ. पृथ्वी द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ.शरद थानवी को कुलाधिपति के नामित सदस्य के रूप में आरयूएचएस की अकादमिक काउंसिल में शामिल किया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार, आरयूएचएस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
डॉ.थानवी के इस मनोनयन से मेडिकल शिक्षा एवं स्वास्थ्य नीति निर्माण में जोधपुर संभाग के अनुभव और योगदान को और मजबूती मिलेगी।
