Doordrishti News Logo

भूस्खलन के कारण जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट 8 ट्रिप रद्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूस्खलन के कारण जोधपुर- हड़पसर सुपर फास्ट 8 ट्रिप रद्द। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसका असर उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेनों पर भी पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर-हड़पसर- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 8-8 ट्रिप रद्द करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मध्य रेलवे के खंडाला- मंकी हिल स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

7 से 24 सितम्बर तक होगी आर्मी भर्ती रैली

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 20495,जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 से 17 जुलाई तक तथा ट्रेन संख्या 20496,हड़पसर- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 से 18 जुलाई तक रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें,ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026