मादक पदार्थ तस्करी में तीन साल से वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार
बीकानेर के पांचू थाने में वांटेड निकला अपराधी -पानी चोरी का आरोपी निकला मादक पदार्थ तस्कर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में तीन साल से वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार। कमिश्ररेट की करवड़ पुलिस ने बीकानेर के पांचू थाना के मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से फरार था।
पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि शहर में लम्बे समय से वाछित चल रहे अपराधियों की गिरफतारी को लेकर पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में पुलिस थाना करवड़ टीम द्वारा पांचू थाने में लम्बे समय से फरार चले रहे एनडीपीएस एक्ट के वाछित फरार मुलजिम व सरकारी पाइप लाइन से पानी चोरी का वांछित मुलजिम को गिरफ्तार किया गया।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने वांछित अपराधी श्याम डूडी को किया गिरफतार व पुलिस थाना पांचु जिला बीकाने में अवैध मादक पदार्थ 14 क्विटल डोडा पोस्त में वांछित मुलजिम रामनारायण को दस्तयाब कर पुलिस थाना पांचु के जाब्ता को सुपुर्द किया।
तलवारों से लैस युवकों ने किया हमला
फरार आरोपी श्याम पुत्र रेवंतराम निवासी गांव खारी खुर्द जुड करवड जिला जोधपुर पूर्व को गिरफतार किया गया। अनुसंधान में पता चला कि श्याम डूडी पुलिस थाना रोल जिला नागौर के एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ एमडी नशा में वांछित है। उस पर पानी चोरी का भी आरोप था।
पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर में लम्बे समय से फरार चला रहा रामनारायण पुत्र देवाराम निवासी विनायकपुरा करवड़ के अपने गांव आने की सूचना पर दबिश देकर दस्तयाब किया था। आरोपी 14 क्विटल डोडा पोस्त में वांछित था।
