हर्षोल्लास से मनाया सेंट्रल एकेडमी का 49वाँ स्थापना दिवस
- 49 वर्षों की गौरवशाली यात्रा
- शिक्षा संस्कार और उत्कृष्टता का प्रेरणादायक सफर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया सेंट्रल एकेडमी का 49वाँ स्थापना दिवस। शहर की नामचीन शिक्षण संस्थान सेंट्रल एकेडमी का 49वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विद्यालय के एकेडमिक गवर्नर अरुण उपाध्याय, प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह एवं शिक्षकों ने संस्थापक के आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा,अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
कॉफी हाउस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गीत,भाषण एवं अपने विचार प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यालय की निरंतर प्रगति, उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्साह,उमंग और गर्व का वातावरण देखने को मिला।
