तलवारों से लैस युवकों ने किया हमला
पावटा सनसिटी अस्पताल के सामने देर रात दबंगई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तलवारों से लैस युवकों ने किया हमला। शहर के पावटा सर्किल के पास में सनसिटी अस्पताल के सामने बुधवार देर रात कुछ युवकों ने एक युवक पर तलवारों से लैस होकर हमला किया। हमले में युवक जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया है।
सूचना पर महामंदिर पुलिस मौके पर पहुंची। हमले के बाद युवक मौके से भाग गए। हमलावर युवक माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते है। मजरूब की पहचान के प्रयास जारी है।
कॉफी हाउस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पावटा सर्किल के नजदीक सनसिटी अस्पताल के सामने कुछ बदमाश युवकों ने एक युवक की गाड़ी को रोककर उसे गिराया और फिर उस पर तलवारों से हमला किया। हमले में युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। देर रात तक पुलिस हमलावरों की पहचान के प्रयास में जुटी रही। घायल की भी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।
