समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की जनसुनवाई शुरू

विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की जनसुनवाई शुरू। राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 प्रारूप समिति की सदस्य डॉ.शुची चौहान द्वारा जोधपुर संभाग मुख्यालय पर आज से दो दिवसीय जनसुनवाई शुरू की गई। जनसुनवाई के माध्यम से विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

टेंपो ट्रैवलर व कार की भीषण भिड़ंत में महाराष्ट्र से घूमने आए स्टूडेंट की मौत

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी ने बताया कि सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जन प्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जोधपुर संभाग के अन्य जिलों के प्रतिनिधि भी अपने-अपने जिला मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े। दोपहर बाद जोधपुर एवं फलोदी जिले के साथ जैसलमेर, बाड़मेर एवं बालोतरा जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई।

इस दौरान जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सात जुलाई को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पाली, जालोर एवं सिरोही जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित होगी।

राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुची चौहान द्वारा जोधपुर संभाग मुख्यालय पर आज से दो दिवसीय जनसुनवाई शुरू की गई। जनसुनवाई के माध्यम से विभिन्न वर्गों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी ने बताया कि सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जन प्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि,सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जोधपुर संभाग के अन्य जिलों के प्रतिनिधि भी अपने-अपने जिला मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े। दोपहर बाद जोधपुर एवं फलोदी जिले के साथ जैसलमेर, बाड़मेर एवं बालोतरा जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

सात जुलाई को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पाली, जालोर एवं सिरोही जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित होगी।

Related posts: