Doordrishti News Logo

उम्र कैद की सजा काट रहा पैरोल पर गया बंदी फरार

तीस दिन की पैरोल लेकर गया था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्र कैद की सजा काट रहा पैरोल पर गया बंदी फरार। पोक्सो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी मंडार सिरोही का एक बंदी पैरोल से फरार हो गया। इस बारे में अब रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सिरोही जिले के मंडार का रहने वाला दीपाराम भील पैरोल अवधि खत्म होने के बाद भी सेंट्रल जेल लौटने की बजाय फरार हो गया। उसे तय वक्त 2 जुलाई को वापस जेल में आत्म समर्पण करना था। बंदी दीपाराम के खिलाफ जेल उपाधीक्षक की रिपोर्ट पर रातानाडा थाने में केस दर्ज कराया गया है।

दो दिन के लिए स्कार्पियो मांगकर ले गया,खुर्दबुर्द कर अब मांग रहे रुपए

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि फरार दंडित बंदी दीपाराम पुत्र मफाजी है, मंडार के रायपुर स्थित भील कॉलोनी का रहने वाला है। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक के बाद उसे 30 दिन की नियमित पैरोल मंजूर हुई थी। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने उसकी जमानत शर्तों में नरमी बरतते हुए 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर उसे पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत 3 जून 2026 को उसे जेल से बाहर भेजा गया था।

जेल पर वापिस नहीं लौटने पर कराया केस दर्ज 
शर्तों के मुताबिक,दीपाराम की पैरोल अवधि 2 जुलाई 2026 को खत्म हो रही थी। उसे हर हाल में 2 जुलाई को शाम 5 बजे से पहले जोधपुर सेंट्रल जेल के भीतर आत्म समर्पण करना था। जेल प्रशासन दंडित बंदी की वापसी का इंतजार करता रहा, लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी वह जेल नहीं पहुंचा।

सख्त पाबंदियां थी 
जेल प्रशासन ने रिपोर्ट में बताया कि पैरोल देते वक्त मुल्जिम पर सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं। उसे अपने मूल निवास क्षेत्र से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। साथ ही, उसे स्थानीय पुलिस थाने और परिवीक्षा अधिकारी (प्रोबेशन ऑफिसर) के सामने नियमित हाजिरी भी देनी थी। इन तमाम नियमों को दरकिनार कर आरोपी फरार हो गया है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026