शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा की 84वीं पुण्यतिथि कल

  • बिस्सा सर्किल पर पुष्पांजलि होगी
  • गोष्ठी व सेवा दिवस आयोजित होगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा की 84वीं पुण्यतिथि कल। मारवाड़ में स्वतंत्रता आंदोलन के जन नायक अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा की 84वीं पुण्य तिथि शुक्रवार 19 जून को श्रद्धा व सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रातः 9 बजे से जालोरीगेट स्थित बिस्सा सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा स्मृति संस्था के गोल्डी बिस्सा व सुरेश बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा,पूर्व विधायक मनीषा पंवार,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा,पार्षद सुनिल व्यास,राकेश कल्ला,सुरेश जोशी छोटसा,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी,लक्ष्मी नारायण सोलंकी,राजेंद्र बोराणा,अनिल जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे।

19 को पीएम करेंगे विकसित भारत रोजगार योजना के 2400 करोड़ प्रोत्साहन राशि का वितरण

पंडित विजयदत्त पुरोहित द्वारा स्वस्तिवाचन,शांति पाठ एवं मंत्रोचार के साथ बिस्सा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश भक्ति के नारे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसमें मारवाड़ के स्वतंत्रता सैनानियों की भूमिका पर इतिहासकार प्रो.डॉ.एसपी व्यास,प्रो. जहूर खां मेहर व अन्य इतिहासविद्, शोधार्थी व वक्ता उद्बोधन देंगे।

पुष्पांजलि के बाद सेवा दिवस कार्यक्रम के तहत जीव दया व मानव सेवा के कार्य होंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, आम नागरिक व जालोरीगेट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा गरीबों में भोजन वितरण, गौशाला में चारा वितरण तथा अनाथालय में फल व बिस्किट वितरित किए जाएंगे।