ट्रक मेें लकडिय़ां भरते आंधी से नीचे गिरा,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रक मेें लकडिय़ां भरते आंधी से नीचे गिरा,मौत। शहर के बिसलपुर डांगियावास क्षेत्र में गत 30 मई को चली आंधी में एक व्यक्ति ट्रक से नीचे गिर गया था। वह ट्रक में लकडिय़ां भर रहा था। नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति की अब अस्पताल में मौत हो गई। इस बारे में डांगियवास थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
एक ने रोहिड़ा के पेड़ दूसरे ने घर में फंदा लगाकर दी जान
पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के संभल का रहने वाला 40 वर्षीय मो. अहसान पुत्र नैने खां ट्रक पर काम करता था। वह 30 मई को जोधपुर में ट्रक लेकर आया था। यहां बिसलपुर में वह ट्रक में बबूल की लकडिय़ां भर रहा था। उस दिन शहर में जोरदार आंधी चली थी। तब वह ट्रक से नीचे गिर गया और घायल हो गया था। उसे अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया था। अब उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है।
वृद्ध ने लगाया फंदा
मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र के जसवंत सागर सुरपुरा क्षेत्र में रहने वाले 67 साल के जयसिंह पुत्र संतोक सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या का कारण पता नहीं चला है। रिश्तेदार दिनेश देवड़ा ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

