ग्रीष्मावकाश में यात्री सुविधाओं पर रेलवे का फोकस
सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप की बैठक में जोधपुर स्टेशन पर व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रीष्मावकाश में यात्री सुविधाओं पर रेलवे का फोकस। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मूलभूत यात्री सुविधाओं के उन्नयन और उनके बेहतर संरक्षण पर जोर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई,जिसमें यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछली बैठक में उठाए गए सुझावों और उन पर किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्टेशन पर लगातार बढ़ रहे यात्री भार और ट्रेनों की संख्या को देखते हुए उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई।
भागवत कथा की पूर्णाहुति पर निकली शोभायात्रा
बैठक में विशेष रूप से गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों की स्थिति, शौचालयों की नियमित सफाई,स्वच्छता,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा टिकट संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर चर्चा की गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निगरानी तंत्र को मजबूत करना जरूरी है।
बैठक में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सिग्नल एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी,सहायक परिचालन प्रबंधक दलपत सिंह,सहायक सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) मुकेश कुमार,स्टेशन अधीक्षक विजय लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, निरीक्षक और सुपरवाइजर मौजूद थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

