आईएसआईएस केस में आरोपी जीशान के माता-पिता से पूछताछ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईएसआईएस केस में आरोपी जीशान के माता- पिता से पूछताछ। कट्टर पंथी संगठन आईएस आईएस की विचारधारा फैलाने के मामले में एनआईए की टीम ने जोधपुर आकर आरोपी युवक जीशान के माता- पिता से गहन पूछताछ की और अहम दस्तावेज हासिल किए।
नई सडक़ क्षेत्र से गत 25 मार्च को गिरफ्तार किए गए संदिग्ध युवक जीशान के मामले में एनआईए की जांच तेज हो गई है। सदर बाजार थानाधिकारी माणक राम ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने जोधपुर पुलिस के सहयोग से जीशान को पकड़ा था, जो फिलहाल एनआईए की कस्टडी में है।
जोधपुर जिले में लगे ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ खातेदारी भूमि का बँटवारा
इसी सिलसिले में गत 11 जून को एनआईए की एक स्पेशल टीम जोधपुर पहुंची और जीशान के माता-पिता से लंबी पूछताछ कर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किए। जांच में सामने आया है कि जीशान एक सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा को बढ़ावा दे रहा था। आंध्र प्रदेश में इसी ग्रुप के कुछ अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद जीशान का नाम उजागर हुआ था।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

