घर से 4-5 लाख की नगदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी केस दर्ज
- मकान मालिक और किराएदार दोनों बाहर थे
- चोरों ने सूने मकान का उठाया फायदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से 4-5 लाख की नगदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी केस दर्ज। शहर के निकट बनाड़ स्थित सारण नगर श्रीराम कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी हो गई। घर का मालिक और किराएदार दोनों ही अपने गांव गए हुए थे। चोरों ने नीचे की मंजिल से दाखिल होकर ऊपरी मंजिल किराएदार के मकान के भी ताले तोडक़र वारदात को अंजाम दिया।
दोनों के यहां से तकरीबन 4-5 लाख की नगदी,पांच सात तोला सोना और कुछ चांदी के आइटम चोरी किए गए है। मामले में एएसआई बिंजाराम इसकी जांच कर रहे है। गली में एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है मगर वह भी बंद मिला। फिलहाल चोरों की पहचान के प्रयास जारी है।
सोलर प्लांट पर लूटपाट सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट
बनाड़ थाने के एएसआई बिंजाराम ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ हाल सारण नगर स्थित श्रीराम कॉलोनी भारत पब्लिक स्कूल के सामने रहने वाले महेश कुमार पुत्र शंभूलाल दर्जी ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार वह दो दिन पहले अपने गांव भोपालगढ़ गया हुआ था। उसका मकान मालिक पूनाराम भी किसी काम से परिवार सहित बाहर था। इस बीच घर सूना था। 13-14 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उसके मकान मालिक पूनाराम और उसके घर में सैंधमारी कर वहां से 4-5 लाख की नगदी ले गए। साथ ही पांच सात तोला सोने के जेवरात,चांदी के आइटम भी ले गए।
एएसआई बिंजाराम ने बताया कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोडक़र प्रवेश किया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। ऊपरी मंजिल पर खुद परिवादी महेश कुमार रहता है। जबकि मकान मालिक पूनाराम नीचे रहता है। दोनों ही वक्त घटना बाहर थे।
