Doordrishti News Logo

हाईवे पर तैनात होंगी आधुनिक मोबाइल रेस्क्यू गाड़ियां

  • बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त कदम
  • ग्रामीण पुलिस को मिले दो हाईवे मोबाइल वाहन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईवे पर तैनात होंगी आधुनिक मोबाइल रेस्क्यू गाड़ियां।प्रदेश में लगातार बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने हाईवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम पहल की है। इसके तहत विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईवे मोबाइल गाडिय़ां तैनात की गई हैं।

इन विशेष वाहनों में दुर्घटना के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए अत्याधुनिक उपकरण,मेडिकल किट और फायर सेफ्टी किट उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। जोधपुर जिले में भी ग्रामीण पुलिस को दो हाईवे मोबाइल वाहन मिले हैं। ये वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देने और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने में मदद करेंगे।

जोधपुर: 10 हजार ड्राइवरों को फ्री ट्रेनिंग

खास बात यह है कि आने वाले मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बारिश के दौरान अक्सर वाहन फिसलने या पलटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यह मोबाइल टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देंगी।

इन वाहनों की तैनाती जोधपुर-जैसलमेर हाईवे और जोधपुर-जयपुर हाईवे पर की गई है,जिससे इन व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।