Doordrishti News Logo

जोधपुर: 10 हजार ड्राइवरों को फ्री ट्रेनिंग

  • सोमवार से शुरू होगा रिफ्रेशर कोर्स
  • मिलेगा NSQF लेवल-4 सर्टिफिकेट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर: 10 हजार ड्राइवरों को फ्री ट्रेनिंग। व्यवसायिक वाहन चालकों के लिए निःशुल्क रिफ्रेशर ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन कार्यक्रम सोमवार से बासनी स्थित क्षेत्रीय चालक प्रशिक्षण उपकेंद्र में शुरू होगा। लक्ष्य 10 हजार ड्राइवरों को प्रशिक्षित करना है।

जिला सड़क सुरक्षा समिति और परिवहन विभाग की पहल पर श्रीराम सेवा संकल्प,वाहन चालक कौशल विकास संस्थान और डीबी स्किल मिलकर प्रशिक्षण देंगे। स्थान: एम्स के पास,ट्रांसपोर्ट नगर, बासनी फेज-2 रहेगा।

सम्राट अशोक-मंडोर उद्यान में सुबह 6 बजे से सत्र

उद्देश्य
सड़क सुरक्षा,यातायात नियम,दुर्घटना रोकथाम पर जागरूक कर दक्ष ड्राइवर तैयार करना। स्मार्ट क्लास रूम में अनुभवी प्रशिक्षक ट्रेनिंग देंगे।

सुविधाएं
फ्री ड्राइवर किट-कैप,बैग, कंबल,टी-शर्ट। आभा कार्ड*से बीमा,भोजन- चाय भी फ्री।

समय
सोमवार से शुक्रवार,सुबह 9 से दोपहर 3 बजे। रोज 27 चालकों को ट्रेनिंग।

जरूरी दस्तावेज
वैध हैवी लाइसेंस और आधार कार्ड।

संपर्क: 8529989463

सर्टिफिकेट
कौशल विकास मंत्रालय, NSDC और लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल से मान्यता प्राप्त NSQF लेवल-4,यह 12वीं के समकक्ष माना जाएगा।

डीटीओ मृदुला शेखावत बोलीं प्रशिक्षित ड्राइवर ही सुरक्षित सड़क की आधारशिला हैं। बाल वाहिनी,स्कूल बस,ट्रक, ट्रेलर,टैक्सी चालकों से अपील: ज्यादा से ज्यादा भाग लें। जोधपुर को प्रशिक्षण में राज्य का अग्रणी जिला बनाना है।

शुभारंभ में प्रशासन, परिवहन,पुलिस और गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि रहेंगे।