पहले चरण का काम तय समय से एक दिन पहले पूरा
जनगणना-2027
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पहले चरण का काम तय समय से एक दिन पहले पूरा। जनगणना-2027 के पहले चरण में जोधपुर जिला ने रिकॉर्ड बनाया। मकान सूचीकरण और गणना का काम 14 जून की डेडलाइन से एक दिन पहले ही 13 जून को 100% पूरा कर लिया गया।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि 16 मई से 14 जून तक तय अभियान को प्रशासन और आमजन के सहयोग से समय पूर्व निपटाया गया। 20 चार्ज क्षेत्रों-14 तहसील और 6 नगरपालिका के 4005 ब्लॉकों में प्रगणकों ने घर-घर जाकर गणना की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर जवाहर चौधरी बोले पहले तीन दिन में नज़री नक्शे बने। फिर प्रगणकों ने HLO ऐप* से मोबाइल पर 34 बिंदुओं की जानकारी जुटाई। कंट्रोल रूम से फील्ड की समस्याएं तुरंत सुलझाई गईं।
सोमवार को जोधपुर की 18 पंचायतों में लगेंगे कैंप
उप जनगणना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। सिर्फ विकास योजनाओं के लिए इस्तेमाल होगी।
कलक्टर ने प्रगणकों, पर्यवेक्षकों,अधिकारियों और आमजन का आभार जताया। भरोसा दिया कि जनहित के कामों में ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।
