Doordrishti News Logo

3 घंटे देरी से चलेगी ट्रेन

लिंक रैक की देरी से कचेगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस रिशेड्यूल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),3 घंटे देरी से चलेगी ट्रेन।लिंक रैक समय पर उपलब्ध नहीं होने से कचेगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने रविवार को ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव करते हुए इसे तीन घंटे देरी से रवाना करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 17606 भगत की कोठी-कचेगुड़ा एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्टेशन पर विलंब से पहुंचेगी। इसी रैक से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 17605 कचेगुड़ा- भगत की कोठी एक्सप्रेस को पुनर्निर्धारित किया गया है।

7 घंटे में ट्रैक के नीचे लगाया 65 टन का बॉक्स

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन रविवार रात 11:35 बजे रवाना होनी थी,लेकिन अब यह मध्य रात्रि 2:35 बजे कचेगुड़ा स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें,ताकि उन्हें अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े।