भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन। शेरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूंगरा के 6 राज एनसीसी बटालियन के दो कैडेट्स महिपाल सिंह और दुर्जन कुमार का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप के लिए चयन हुआ है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

एनसीसी अधिकारी हेमसिंह भाटी ने बताया कि यह राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप अमरकंटक (मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़) में 1 से 8 जून तक आयोजित हो रहा है। इसमें देश भर के एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे।

प्रधानाचार्य प्रेम कुमार व एनसीसी अधिकारी शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने दोनों कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। कैंप का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों, अनुशासन,नेतृत्व क्षमता व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

चयन पर व्याख्याता गंगा सिंह राठौड़,नखत सिंह राठौड़,सुरेंद्र कुमार भास्कर सहित विद्यालय स्टाफ, कैडेट्स व ग्रामीणों ने खुशी जताकर बधाई दी।

Related posts:

You missed