डॉ.शरद थानवी बने न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष
सोमवार को संभालेंगे पदभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज) डॉ.शरद थानवी बने न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.बीएस जोधा ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के परिपत्र की अनुपालना में वरिष्ठ आचार्य डॉ.शरद थानवी को न्यूरोसर्जरी का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है।
डॉ.थानवी 01 जून,2026 से आगामी आदेश,स्थानान्तरण, त्यागपत्र या सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहेंगे। डॉ.थानवी के कई शोधपत्र राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उक्त आदेशों की पालना में डॉ.थानवी सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।
