Doordrishti News Logo

थाने की तारबंदी तोड़कर दो कारों को मारी टक्कर, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थाने की तारबंदी तोड़कर दो कारों को मारी टक्कर, केस दर्ज। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने की तारबंदी तोडक़र एक कार चालक अंदर घुस गया। वहां खड़ी जब्त दो कारों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने उसे डिटेन कर मामला दर्ज किया। कार चालक खुद क्रेटा कार में सवार था। नजदीक ही पुल का निर्माण भी चल रहा है, संभवत : रेत पर चढ़ कर उसकी कार तारबंदी तोडक़र अंदर घुस गई। एएसआई ने कारों को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज करवाया है।

अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हॉकर गिरफ्तार

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि दिन के समय एक युवक कार लेकर पाल रोड की तरफ से आ रहा था। तब उसकी कार अनियंत्रित होकर तारबंदी में घुस गई। बाद में पुलिस के मालखाने की जब्त दो कारों को भी टक्कर मार कर नुकसान पहुंचा दिया। कार सवार युवक की पहचान फलोदी के चांपासर निवासी पीयूष के रूप में की गई।

एएसआई स्वरूप सिंह ने उसके खिलाफ तारबंदी को तोडऩे,कारों को क्षतिग्रस्त किए जाने का प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि थाने के सामने पुल का कार्य चल रहा है। रेत के टीले पर चढक़र यह कार तारबंदी में घुसी और कारों को नुकसान पहुंचा है।