वंदे भारत में नो टिकट-नो एंट्री,9 यात्रियों से वसूले 21 हजार रुपए

  • ट्रेन में जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट वैध नहीं
  • प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक का भरना होगा किराया व जुर्माना
  • शुक्रवार को जोधपुर आई ट्रेन में पकड़े 9 बेटिकट यात्रियों से 21 हजार वसूले
  • रेलवे ने यात्रियों को किया सतर्क

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वंदे भारत में नो टिकट-नो एंट्री,9 यात्रियों से वसूले 21 हजार रुपए। वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट या बिना आरक्षण यात्रा करना यात्रियों को भारी पड़ सकता है। दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को टिकट जांच के दौरान 9 यात्री बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े गए।

रेलवे ने उनसे किराया और जुर्माना मिलाकर कुल 21,457 रुपए वसूले। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वंदे भारत जैसी पूर्णतः आरक्षित प्रीमियम ट्रेन में बिना पेनल्टी टिकट जारी करने का कोई प्रावधान नहीं है।

जोधपुर-भगत की कोठी के बीच बिछेगी तीसरी रेल लाइन

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्णतः आरक्षित श्रेणी की ट्रेन है। ऐसे में बिना आरक्षण अथवा वैध यात्रा प्राधिकार के सफर करना रेलवे नियमों का उल्लंघन है। जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों को देय किराए के साथ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि वंदे भारत में ट्रेन के भीतर बिना पेनल्टी टिकट जारी करने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गलती,जल्दबाजी या गलत फहमी में ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को भी नियमानुसार किराया एवं जुर्माना भरना पड़ सकता है। यदि कोई यात्री अगले स्टेशन पर उतरना चाहता है तो उसे भी निर्धारित नियमों के तहत देय राशि का भुगतान करना आवश्यक होता है।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन में सवार होने से पहले ट्रेन संख्या,गंतव्य स्टेशन और कोच की जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है। वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक डोर सिस्टम लगा हुआ है,जिसके तहत ट्रेन रवाना होने से पहले सभी दरवाजे स्वतः बंद हो जाते हैं और यात्रा के दौरान लॉक रहते हैं। ऐसे में ट्रेन चलने के बाद बीच रास्ते में चढ़ना या उतरना संभव नहीं होता।

रेल प्रशासन ने अपनों को छोड़ने स्टेशन आने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डीआरएम के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट केवल स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति देता है,ट्रेन में यात्रा की नहीं। ऐसे में परिजनों को छोड़ने आए लोगों को ट्रेन के भीतर नहीं चढ़ना चाहिए। प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

9 यात्रियों से वसूले 21 हजार रुपए
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात जोधपुर पहुंची ट्रेन संख्या 26481 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 9 यात्री बिना टिकट पाए गए। चेकिंग स्टाफ राजेन्द्र कुमार यादव एवं हुकमाराम द्वारा इन यात्रियों से 11,457 रुपए किराया तथा 10 हजार रुपए जुर्माना सहित कुल 21,457 रुपए वसूले गए। उन्होंने बताया कि मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026