लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा की नई कार्यकारिणी गठित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा की नई कार्यकारिणी गठित। लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन क्लब की जनरल मीटिंग में सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में
अध्यक्ष लायन सज्जन लाल माथुर,सचिव लायन नीतेश दवे,कोषाध्यक्ष लायन सुरेश आचार्य को निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी लायनवादी वर्ष में सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का विश्वास व्यक्त किया।
